पति से अलग रह रही महिला मांग रही थी तलाक, शेष जिंदगी बिताना चाहती थी प्रेमी के साथ, जहर खाकर मौत को लगाया गले

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। राजपुरा में एक महिला ने जहर गटक लिया  आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम  के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल इस मामले में तहरीर पुलिस को  नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति को छोड़कर हल्द्वानी रह रही थी। वह पति से तलाक मांग रही थी। शेष जिंदगी प्रेमी के साथ गुजारना चाहती थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण

कोतवाली पुलिस के अनुसार नैनीताल निवासी एक महिला पिछले सात महीन से  पति से अलग रह रही थी। बताया जा रहा है कि विगत दो महीने पहले ही उसने राजपुरा में एक कमरा किराए पर लिया था। महिला एक कंपनी में काम करती थी। जहां उसका प्रेमी भी काम करता था। जब पति से उसकी अनबन हुई तो वह प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। बताया जा है कि रविवार रात महिला ने जहर गटक लिया। आनन-फानन में लोग उसे अस्पताल ले गये, उसकी हालत को देखते हुए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में रिफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल इस मामले में किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119