आलू के बोरे बने शराब तस्करी की ढाल, 2.31 करोड़ की खेप पकड़ी -बिहार भेजने का खेल फेल
नई दिल्ली। कोतवाली पुलिस और एसओजी (क्राइम ब्रांच) की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 2 करोड़ 31 लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने शराब से भरे ट्रक को पकड़कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
मंगलवार को औद्योगिक नगर चौकी क्षेत्र के मिल्कीपुर-ताहिरपुर हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाराणसी की ओर से आ रहे ट्रक संख्या जेके02बीपी1812 को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही चालक ने ट्रक तेज गति से भगाकर फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
तलाशी लेने पर ट्रक में लदी आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 925 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जांच में पता चला कि शराब की कुल मात्रा करीब 8222.8 लीटर है। सभी पेटियों पर “सिर्फ पंजाब में बिक्री के लिए” अंकित था, जिससे स्पष्ट हुआ कि यह खेप पंजाब से बिहार तस्करी के लिए भेजी जा रही थी।
पुलिस ने मौके से ट्रक चालक मो. जबीर (52) पुत्र स्वर्गीय नाजीर हुसैन, निवासी बक्शी नगर, जम्मू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार बरामद शराब की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 31 लाख रुपये है। कार्रवाई के बाद शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब इस खेप के पीछे सक्रिय अन्य तस्करों और पूरे गिरोह की तलाश में जुटी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
बिग ब्रेकिंग- 500 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, चालक की मौत
बंद मकानों की दिन में रेकी, रात में ताला तोड़कर चोरी -हल्दूचौड़ पुलिस ने एक आरोपी दबोचा
UK…विजयपुर गांव में तेंदुए की दहशत, 10 वर्षीय बालक पर झपटा, शाम होते ही घरों में कैद ग्रामीण