कोतवाली में तैनात पीआरडी जवान पर हमला, घायल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। कोतवाली में तैनात एक पीआरडी जवान पर कुछ लोगों ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। देर रात मैस की सब्जी लाने के दौरान यह हादसा हुआ। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात पर तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार देर शाम टनकपुर कोतवाली में तैनात पीआरडी जवान बुड़म निवासी रमेश राम पुत्र मोहन राम ने तहरीर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-मणिमाई मंदिर के पास भीषण हादसा -दो की मौत, पांच घायल

कहा कि गुरुवार देर शाम आठ बजे वह मैस की सब्जी लेने टैक्सी स्टेंड गया हुआ था। तभी अचानक छह लोगों ने गाली-गलौच करते हुए रास्ता रोक उस पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। जिस में वह बुरी तरह से घायल हो गया। सभी लोग जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। बाद में घायल जवान का अस्पताल में उपचार किया गया। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि पीलीभीत चुंगी निवासी गौरव उसका चालक गैड़ाखाली निवासी हेमू और एक अन्य वाल्मीकि कॉलोनी निवासी हेमू और तीन अज्ञात पर बीएनएस की धारा 152 (2), 127 ( 2), 191 (2)(3), 351 (3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-एक दशक में बदली 104 हेल्थ हेल्पलाइन की तस्वीर -अब फोन उठाने तक सीमित नहीं, खुद मरीजों तक पहुंचकर कर रही स्वास्थ्य निगरानी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119