गर्भवती महिला का अत्यधिक रक्तस्राव होने अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
बागेश्वर। नगर के कैलखुरिया निवासी 30 वर्षीय गर्भवती महिला का अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के मौत के बाद परिजन सदमे में है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन की व्यस्था पर सवाल उठाए है।
30 वर्षीय गीता देवी पत्नी मोहन सिंह सोमवार को पेट में दर्द की शिकायत को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां फिजिशियन डॉ भैसोड़ा ने महिला चिकित्साधिकारी डॉ गायत्री पंत के देखरेख में महिला की जांच कर अल्ट्रासाउंड करवाया गया। जिसमें पता चला कि महिला सात माह की गर्भवती है। जांच के अनुसार भ्रूण अपने स्थान पर नहीं था। वही महिला को पिछले चार दिनों से रक्तस्राव भी हो रहा था। देर रात महिला ने उपचार के दौरान जिल अस्पताल ने ही दम तोड़ दिया। मंगलवार को जिला अस्पताल से मेमो पुलिस को भेजा गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसके बाद महिला के मायके पक्ष से लोगों को बुलाकर उनके सामने महिला का पंचनामा भरा। जिसके पश्चात महिला का पीएम कर उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया। इधर मृतक के मायके वालों का कहना है कि उनकी बेटी को ससुरालियों ने मारा है। हालाकि अभी उन्होंने पुलिस को लिखित तहरीर नहीं दी है। मृतका का पति नगर पालिका में वाहन चालक के पद पर कार्यरत है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार