सालम शहीद दिवस की तैयारियां हुई शुरू

खबर शेयर करें 👉

शिवेंद्र गोस्वामी

अल्मोड़ा 16 अगस्त। जैंती तहसील के द्यामद्यों में शहीद दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जैंती में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया आगामी 25 अगस्त को हर वर्ष की भांति इस बार भी शहीद दिवस कार्यक्रम में सीएम पुष्कर धामी, पूर्व मुख्यमंत्रियों, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों समेत अन्य राजनीतिक दलों के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों पर महिला आयोग सख्त --गिरफ्तारी के बाद एसएसपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

साथ ही विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही क्षेत्र के शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की जाएगी। बैठक में पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, किशन सिंह, चंदन सिंह, प्रताप राम, अर्जुन नाथ, त्रिलोक सिंह, पाल सिंह, जीत सिंह, गिरीश जोशी, कुंवर नेगी, प्रेम बल्लभ, प्रदीप बिष्ट, गोपाल मेहरा, नवीन कोहली, गंगा सिंह, रमेश बिष्ट, किशोर कुंजवाल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नगर निगम कर्मचारी बनकर घुसे घर में --बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट, दून पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे दोनों शातिर
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119