अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालु कर लें तैयारी, 14 अप्रैल से शुरू होगी प्री-पंजीकरण प्रक्रिया

खबर शेयर करें 👉


नईदिल्ली। अमरनाथ यात्रा की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। इस साल की धार्मिक यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण 14 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं।
पवित्र गुफा का प्रबंधन करने वाले श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने बताया कि यात्रा परमिट का पंजीकरण और जारीकरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक


यात्रा के लिए 13 वर्ष से कम, 75 वर्ष से अधिक आयु और 6 सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिला का पंजीकरण नहीं होगा। श्राइन बोर्ड के मुताबिक, इस साल दक्षिण कश्मीर में श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के लिए वार्षिक तीर्थयात्रा 3 जुलाई, 2025 को पहलगाम और बालटाल से एक साथ शुरू होगी।


कुल 38 दिनों तक चलने वाली यात्रा 9 अगस्त, 2025 को समाप्त होगी। पंजीकरण अधिकारी बालटाल मार्ग के लिए बालटाल तथा पहलगाम मार्ग के लिए पहलगाम अंकित यात्रा परमिट जारी करेंगे। प्रत्येक श्रद्धालु का पंजीयन शुल्क 150 रुपये है। यात्रा से पहले रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडी कार्ड लेना जरूरी होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर


बोर्ड और सरकार की ओर से यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की व्यवस्था होगी और दोनों मार्गों पर सामुदायिक लंगर चलाया जाएगा।
दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित 3,880 मीटर ऊंचे अमरनाथ गुफा की यात्रा के दौरान सुरक्षा की व्यवस्था जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना संभालेगी।
यह यात्रा हर साल 45-60 दिनों तक चलती है, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। यात्रा पहलगाम मार्ग से 48 किलोमीटर और बालटाल से 14 किलोमीटर की होती है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119