नाबालिग से दोस्ती का दबाव -घर में घुसकर गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी, आरोपी पर मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर/दिनेशपुर। नाबालिग लड़की से जबरन दोस्ती का दबाव बनाने और मना करने पर उसके घर में घुसकर गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका परिवार निकटवर्ती गांव में रहता है और उनकी बेटी कक्षा 11 में पढ़ने वाली नाबालिग है। आरोप है कि गांव कंटोपा निवासी करन मंडल पुत्र हीरामन मंडल लगातार उनकी बेटी पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। परिजनों द्वारा मना किए जाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
आरोप है कि कुछ दिन पूर्व आरोपी पीड़िता के घर में जबरन घुस आया और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। शोर-शराबा सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी धमकी देता हुआ वहां से फरार हो गया।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल
हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस