हरभजवाला में किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार -पुलिस का छापा, नाबालिग रेस्क्यू

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के हरभजवाला स्थित नीलकंठ एन्क्लेव में किराये के मकान में चल रहे कथित देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में रैकेट का कथित सरगना भी शामिल है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को रेस्क्यू कर संरक्षण में लिया।

पुलिस के अनुसार, विगत दिवस मुखबिर से सूचना मिली थी कि नीलकंठ एन्क्लेव के एक मकान में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मकान में छापा मारा। मौके से तीन महिलाएं और तीन पुरुष मिले। तलाशी के दौरान पुलिस ने 18 हजार रुपये नकद, आपत्तिजनक सामग्री और दवाइयां बरामद करने का दावा किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK news-काशीपुर-रामनगर मार्ग पर भीषण हादसा : स्कॉर्पियो और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत -बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

दिल्ली से महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों तक पहुंचाने का आरोप

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मकान किराये पर लेकर कथित तौर पर देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, कथित सरगना दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से महिलाओं को ग्राहकों की मांग के अनुसार देहरादून बुलाता था। ग्राहकों से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया जाता था और महिलाओं की तस्वीरें भेजी जाती थीं। पसंद तय होने के बाद महिलाओं को किराये के कमरे या ग्राहक द्वारा बताए गए स्थान पर भेजे जाने का आरोप है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  साइबर ठगों पर शिकंजा कसने को दन्या पुलिस की मुहिम तेज -ग्रामीणों को किया जागरूक

मसूरी घुमाने के बहाने दिल्ली से लाई गई नाबालिग

पुलिस के मुताबिक, रेस्क्यू की गई नाबालिग को आरोपी का एक साथी दिल्ली से मसूरी घुमाने के बहाने देहरादून लेकर आया था। आरोप है कि देहरादून पहुंचने के बाद उस पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उसे कमरे में रोककर रखा गया।

पुलिस ने नाबालिग को मुक्त कराकर संरक्षण में लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  एमडीडीए में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित -सत्य-अहिंसा और सादगी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प

पॉक्सो समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा

पुलिस के अनुसार, मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुकदमे में पॉक्सो एक्ट और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम समेत संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस कथित रैकेट के नेटवर्क, इसमें शामिल अन्य लोगों और नाबालिग को देहरादून लाए जाने से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119