UKnews-डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 64 वर्षीय बुजुर्ग से 7 लाख की ठगी
हल्द्वानी। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने और डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर साइबर ठगों ने भोटियापड़ाव निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग को कई दिनों तक अपने जाल में फंसाए रखा। ठगों ने फोन पर लगातार संपर्क में रखकर उनसे बैंक खाते से जुड़ी जानकारी हासिल की और फिर दो अलग-अलग खातों में कुल सात लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने तहरीर में बताया कि 23 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसने का डर दिखाया। इसके साथ ही किसी अन्य व्यक्ति से बात नहीं करने की धमकी दी गई। इसके बाद साइबर ठगों ने उन्हें लगातार दो-चार दिनों तक अपने संपर्क में रखा और अलग-अलग तरीके से डराते रहे।
डर के चलते बुजुर्ग ठगों की बातों में आते चले गए। पीड़ित के मुताबिक, 6 अगस्त को ठगों के कहने पर उन्होंने एक खाते में चार लाख रुपये और दूसरे खाते में तीन लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। दोनों खातों में कुल सात लाख रुपये पहुंचने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं।
इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एसएचओ विजय सिंह मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

हरभजवाला में किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार -पुलिस का छापा, नाबालिग रेस्क्यू
गर्दन की मालिश के दौरान बिगड़ी महिला की तबीयत, मौत -परिजनों ने पहलवान पर लगाया लापरवाही का आरोप
मोबाइल ऐप डाउनलोड करते ही खाते खाली -युवक के दो बैंक खातों से 1.39 लाख रुपये पार