पुण्य काम…लावारिस व अनाथ अस्थियों को एकत्रित कर हरिद्वार गंगा में प्रवाहित करती हैं शालू
रुड़की। लावाारिस अस्थियों को एकत्रित कर गंगा में प्रवाहित करने वाली शालू सैनी को श्री शिव शक्ति ज्योतिष अनुसंधान केंद्र में सम्मानित किया गया। संस्थान के अध्यक्ष आचार्य रमेश सेमवाल ने कहा कि ईश्वर सबसे अधिक उन व्यक्तियों को प्रिय समझता है,जो उसके प्राणियों की सेवा करता है। उनके जीवन के साथ-साथ मृत्यु के पश्चात भी उनके लिए सत्कर्म करता है।
उन्होंने कहा कि शालू सैनी एक ऐसा महान पुण्य कार्य को अंजाम दे रही है, जो बड़े-बड़े धर्माचार्य या नेता भी नहीं कर सकते। वह लावारिस व अनाथ अस्थियों को एकत्रित कर उनको हरिद्वार लाकर गंगा में प्रवाहित करती है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि तमाम मृतक आत्माएं शालू सैनी के लिए प्रार्थनारत होंगी। शालू सैनी एक ऐसी सोच का नाम है जो समाज में शोषित, पीड़ित व अपेक्षित लोगों की आवाज बनकर हमारे सामने आ रही है। इमरान देशभक्त ने भी उनका अभिनंदन और स्वागत कर उनके कार्य को सराहा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार