संदिग्ध परिस्थितियों में गौलापार के देवला मल्ला में दो लोगों की मौत
हल्द्वानी। सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों के चलते गौलापार क्षेत्र के देवला मल्ला में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रताप राम 39 निवासी देवला मल्ला गौलापार रविवार रात पेशाब करने के लिए पीछे का दरवाजा खोलकर जैसे ही वह बाहर निकले, घर के पीछे बहने वाले नदी में जा गिरे। सोमवार घर के पीछे नदी से उनकी लाश बरामद हुई। वही दूसरी ओर चंदन सिंह 55 निवासी देवला मल्ला गौलापार ने सोमवार दिन में कोई भूल से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ती देख आनन-फानन में परिजन उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार