ढाबे पर छापा, 1.32 किलो अफीम बरामद -ढाबा संचालक व उसका साथी गिरफ्तार, दोनों भेजे गए जेल

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर । पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात एनएच-74 स्थित एक ढाबे पर छापेमारी कर 1 किलो 321 ग्राम अफीम बरामद की। कार्रवाई में ढाबा संचालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) विभव सैनी ने बताया कि दोराहा चौकी क्षेत्र में स्थित संधू ढाबे पर अफीम की अवैध बिक्री की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। सूचना के आधार पर गुरुवार देर रात दोराहा चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस, एएनटीएफ और डॉग स्क्वायड की टीम ने संयुक्त रूप से ढाबे पर छापा मारा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


छापेमारी के दौरान ढाबे से 1 किलो 321 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस ने मौके से ढाबा संचालक शास्त्री नगर वार्ड नंबर-9, केलाखेड़ा निवासी दामोदर लाल शर्मा तथा उसके साथी स्वार (उत्तर प्रदेश) निवासी नवल किशोर को गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


सीओ सैनी ने बताया कि अफीम की सप्लाई कहां से की जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


छापेमारी टीम में चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी के साथ भुवन पांडे, विजयपाल सिंह, कैलाश पांडे, विनोद खत्री और राकेश कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119