शादी से पहले रिश्ता तोड़ने पर हिंसक विवाद -लाखों का बिल थमाने का आरोप

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शादी से पहले रिश्तों की बातचीत उस वक्त हिंसक विवाद में बदल गई, जब होने वाले ससुर ने अपने बेटों के साथ दामाद के घर पहुंचकर न केवल रिश्ता तोड़ दिया, बल्कि पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का बिल थमा दिया। विरोध करने पर मारपीट और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में बनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


इंद्रानगर भूरी मस्जिद, बनभूलपुरा निवासी अधिवक्ता मो. जावेद अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते वर्ष 13 नवंबर को वह जिला एवं सत्र न्यायालय में अपने काम से गए हुए थे। इसी दौरान उनकी भाभी ने फोन कर सूचना दी कि उनके होने वाले ससुर मो. सलीम, होने वाला साला मो. रिहान उर्फ शानू अंसारी तथा शाने आलम उर्फ बबुआ उनके घर पहुंचकर शादी को लेकर विवाद कर रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


आरोप है कि भाभी ने आरोपियों से जावेद के घर लौटने के बाद बातचीत करने का अनुरोध किया, लेकिन इस पर वे आक्रोशित हो गए और गाली-गलौच शुरू कर दी। आरोपियों ने जावेद के भाई, बहन और भाभी के साथ मारपीट भी की।


तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने यह कहते हुए रिश्ता तोड़ दिया कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए दूसरा लड़का देख लिया है। इसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार को छह लाख रुपये का बिल थमाते हुए तत्काल भुगतान की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


बनभूलपुरा थानाध्यक्ष डी.एस. फत्र्याल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119