उत्तरायणी मेले की तैयारियां तेज, सरयू-गोमती पर बनेंगे अस्थायी पुल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। जिले में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। सरयू एवं गोमती नदी पर अस्थायी पुलों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रविवार को हर्ष आर्ट स्टूडियो के विद्यार्थियों ने सरयू नदी किनारे घाटों के आसपास रंग-रोगन व पेंटिंग का कार्य किया, जिससे सरयू बगड़ घाट की सुंदरता और बढ़ गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल पूरी टीम के साथ लगातार मेला स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरयू बगड़ से नुमाइशखेत तक दुकानों का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए दुकानों के साइज की नपाई शुरू कर दी गई है। ये दुकानें बाहरी क्षेत्रों से आने वाले दुकानदारों को आवंटित की जाएंगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


विदित हो कि उत्तरायणी मेला 13 से 20 जनवरी तक आयोजित होगा। मेले को भव्य रूप देने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 25 अतिरिक्त पर्यावरण मित्रों की तैनाती की जाएगी तथा अस्थायी शौचालय बनाए जाएंगे।


पालिका अध्यक्ष ने कहा कि मेले में पॉलीथिन के प्रयोग पर पूरी तरह रोक रहेगी और बाहर से आने वाले दुकानदारों का अनिवार्य सत्यापन किया जाएगा। साथ ही, क्षतिग्रस्त पैराफिटों की मरम्मत और पुलों का रंग-रोगन कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। मेले को भव्य एवं दिव्य बनाने के साथ-साथ नगर पालिका की आय बढ़ाने के लिए भी सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119