नाबालिग के साथ दुष्कर्म, छह माह की गर्भवती निकली -आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। नाबालिग के गर्भवती होने पर परिजनों को इस बात का पता चला। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि हल्द्वानी में एक ढाबा चलाने वाला उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को कुछ महीने बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बीते दिन बेटी ने पेट दर्द की बात कही, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने नाबालिग के छह माह की गर्भवती होने की बात कही।
पीड़िता की मां ने ढाबा संचालक 25 वर्षीय राहुल कुमार निवासी शीतलाखेत, अल्मोड़ा के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ दिनेश जोशी ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर