दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


ऋषिकेश। एक किशोरी से एक अज्ञात शख्स ने दुष्कर्म किया। इस घटना के बारे में पीड़िता ने घर में घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। अब तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां हालत नाजुक होने पर उसे एम्स रेफर किया गया। इलाज के दौरान किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता की मां ने तहरीर देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-कमरे में फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक -मौत से परिवार में मचा कोहराम

कोतवाली पुलिस के मुताबिक शहर में हरिद्वार रोड से सटे एक इलाके की निवासी 16 वर्षीय नाबालिग को तेज पेट दर्द की शिकायत हुई। हालत खराब होने पर परिजन आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण किया, तो पता चला कि नाबालिग गर्भवती है। नाबालिग की स्थिति बिगड़ने पर उसे एम्स रेफर किया गया। बुधवार रात नाबालिग ने एम्स में एक बच्चे को जन्म दिया। दुष्कर्म से अनजान परिजनों को इसकी जानकारी मिलने पर वह तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाल खुशीराम पांडेय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। नाबालिग व परिजनों से पूछताछ के आधार पर अज्ञात की पहचान के प्रयास जारी हैं। जल्द आरोपी की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119