बेस अस्पताल में रैबीज वैक्सीन खत्म, मरीज रहे परेशान
हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में रैबीज की वैक्सीन का स्टाक खत्म हो गया है। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बेस अस्पताल में प्रतिदिन 70 से अधिक लोग रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंचते हैं। लेकिन पिछले एक सप्ताह से वैक्सीन खत्म होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आर्थिक रूप से कमजोर लोग बिना वैक्सीन लगवाए वापस लौट रहे हैं।
वहीं कुछ बाजार से इंजेक्शन खरीद कर बेस अस्पताल में लगवा रहे हैं। बाजार में रेबीज के एक वाइल की कीमत 350 रुपये है, जिसमें चार इंजेक्शन होते हैं। बेस की पीएमएस डॉ. सविता हयांकी ने बताया कि 1-2 दिन में वैक्सीन उपलब्ध होने की उम्मीद है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

एनसीआर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप -192 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट