महिला ने रिश्तेदार पर लगाया अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। काठगोदाम थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने रिश्तेदार पर उत्पीड़न का आरोप लगते हुए अपने पति की हत्या कराने का शक भी जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार तहरीर में महिला ने बताया कि उनका रिश्तेदार अल्मोड़ा निवासी सागर बिष्ट (भानू) उसके घर आता था। आरोपी ने जबरन गिफ्ट व पैसा देकर उसके साथ नजदीकी बना ली। बाद में नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बना लिया। महिला का आरोप है कि सागर बिष्ट एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। रुपये नहीं देने पर पीड़िता पर तेजाब डालने एवं अश्लील वीडियो एवं फोटो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दे रहा है। महिला के पति की पूर्व में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। तहरीर में सागर पर पति की हत्या कराने का शक भी जताया है। महिला ने जानमाल का खतरा बताते हुए काठगोदाम पुलिस को शिकायत दी है। एसओ काठगोदाम प्रमोद पाठक ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
अल्मोड़ा में फोरेंसिक जांच होगी और मजबूत -मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीसीएमएस मशीन
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन