रेत मिला सरकारी नमक नहीं उठाएंगे राशन डीलर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सरकारी नमक में रेत की शिकायतों के बीच राशन डीलरों ने आगे से नमक का स्टॉक नहीं उठाने का फैसला लिया है। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फैडरेशन का कहना है कि नमक में गड़बड़ी की वजह से उपभोक्ताओं की नाराजगी भी उन्हें झेलनी पड़ रही है।

साथ ही सप्लायर या गोदाम के बजाए सरकारी राशन की दुकानों से सैंपल लिए जाने पर भी नाराजगी जताई। कहा कि ऐसा होने से राशन विक्रेताओं की छवि भी प्रभावित हुई है। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फैडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी ने कहा कि नमक को लेकर लगातार शिकायत आ रही है। लोग शिकायत कर रहे हैं कि नमक में रेत मिला है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-बागेश्वर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -पति और सास पर हत्या का आरोप

दुकानों में जो स्टॉक है, हमारे लिए उसे ही निकालना मुश्किल हो रहा है। इसलिए फैडरेशन ने तय किया है कि आगे हम लोग नमक का स्टॉक नहीं लेंगे। मालूम हो कि नमक में रेत की शिकायत के बाद प्रदेशभर में नमक के सैंपल भी लिए गए थे, इनकी जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है और नमक की बिक्री जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  थान सिंह बिष्ट बने नैनीताल दुग्ध संघ के डायरेक्टर -समारोह में भव्य स्वागत

राशन डीलरों ने दाल की कीमतें भी बाजार के बराबर होने की वजह से इसका स्टॉक आगे से नहीं उठाने का फैसला किया है। वहीं, राष्ट्रीय खाद्य योजना का लाभांश पिछले एक साल से नहीं मिला है। साथ ही कोविड काल का लाभांश भी अधिकांश राशन विक्रेताओं को अभी तक नहीं मिल पाया है। इसे लेकर भी जल्द ऑनलाइन बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या में निबंध प्रतियोगिता आयोजित -पवन सिंह काकी की टीम ने मारी बाजी

सोशल मीडिया में भी सरकारी नमक के मीम वायरल सोशल मीडिया में भी सरकारी नमक में रेत होने के तमाम मीम वायरल हो रहे हैं। इस नमक की सप्लाई गुजरात की कंपनी उत्तराखंड के साथ ही राजस्थान, हरियाणा समेत दूसरे राज्यों में भी कर रही है, लेकिन नमक को लेकर शिकायत अभी उत्तराखंड में ही सामने आई है। सरकारी नमक की सप्लाई में गड़बड़ी की शिकायतें भी आती रही हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119