दहेज में कार, पांच लाख देने से मना करने पर शादी से किया इनकार, पुलिस को दी तहरीर
दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर एक युवक ने शादी से इनकार कर दिया। गांव मुंडिया कला निवासी व्यक्ति ने मंगलवार को काशीपुर कोतवाली में तहरीर देकर उत्तर प्रदेश निवासी युवक ओर उसके भाइयों के खिलाफ तहरीर देकर पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गांव मुंडिया कला निवासी असलम पुत्र रुस्तम अपनी पुत्री के साथ मंगलवार को कोतवाली पहुंचा।
जहां असलम ने कोतवाल नरेश चौहान को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री का रिश्ता उत्तर प्रदेश के मसवासी निवासी युवक से सितंबर 2023 में तय किया था। इसमें उसने करीब 2 लाख रुपये खर्च किए थे। पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी पुत्री का विवाह अप्रैल 2025 में होना था। 5 सितंबर को युवक ने फोन आया, जिसमें उसने दहेज में 5 लाख रुपये और कार की मांग की। उन्होंने बताया कि दहेज में यह सब देने से मना करने पर युवक और उसके दो भाइयों ने शादी करने से मना कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि मामले में जांच कराई जाएगी। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार