महिला को जहरीले सांप ने डंसा, अस्पताल ले जाते वक्त मौत
रामनगर के ग्राम मालधन क्षेत्र में एक महिला को जहरीले सांप ने डंस लिया। अस्पताल ले जाते वक्त महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतका का पति होमगार्ड है और उसके दो बच्चे हैं।
बीते सोमवार की सुबह मालधन नंबर दो निवासी उम्र 40 रजनी देवी पत्नी महानंद दांत माजने के लिए घर के स्लीप पर रखे ब्रुस को उठा रही थी। परिजनों के अनुसार स्लीप पर पहले से ही एक सांप बैठा हुआ था। सांप ने महिला के हाथ पर डंस दिया।
महिला ने परिजनों को माामले की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। डंसने के बाद सांप भी स्लीप से नीचे उतर कर खेत पर चला गया। हालत बिड़ने पर परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान रजनी ने बताया कि मृतका का पति होमगार्ड की नौकरी करता है। उसके दो बच्चे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार