सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में मोटाहल्दू के रूद्र जोशी ने रचा इतिहास -उत्तराखंड को दिलाया पहला स्वर्ण
हल्द्वानी। भोपाल में 24 से 28 सितंबर तक आयोजित सीबीएसई नेशनल स्विमिंग अंडर-11 चैंपियनशिप में मोटाहल्दू निवासी युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। रूद्र ने 50 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में रजत पदक अपने नाम किया।
आयोजकों के अनुसार, रूद्र जोशी इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से हल्द्वानी समेत पूरे उत्तराखंड के खेल जगत में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रूद्र ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का परिचय दिया।
रूद्र की सफलता के पीछे नियमित अभ्यास, अनुशासन और तैराकी के प्रति उनका समर्पण रहा है। उनके प्रशिक्षकों और परिवार ने भी उनकी तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लंबे समय से तैराकी का प्रशिक्षण ले रहे रूद्र ने कड़ी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यह मुकाम हासिल किया।
रूद्र की इस उपलब्धि पर उप जिला खेल अधिकारी वरुण बेलवाल, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर खेल सुरेश चंद्र पांडे, चीफ कोच गौरव चंद, कोच दयाल सिंह फर्शवाण, वर्तमान कोच कर्मवीर डांगर, सेंट थेरेसा स्कूल के प्रधानाचार्य फादर राजेश, स्कूल कोच इंद्र कार्की, प्रशिक्षण केंद्र स्विमिंग के हनी वार्टर पार्क के स्वामी अतुल पाठक और रनिंग कोच महेश फर्त्याल ने उन्हें एवं उनके परिजनों को बधाई दी।
खेल प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों ने कहा कि रूद्र की यह उपलब्धि उत्तराखंड के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रूद्र आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। सभी ने रूद्र के उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर घटगढ़ के पास पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटा, 12 घायल
रानीखेत में आग से स्कूटी जलकर राख, बाइक भी क्षतिग्रस्त
दुर्घटना अपडेट : नैनी-जागेश्वर में भीषण सड़क हादसा, मैक्स वाहन खाई में गिरा, मां-बेटी समेत तीन की मौत, क्षेत्र में पसरा मातम
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : पिता को विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल करने का पूरा अधिकार