चारधाम यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य : महाराज

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य बताया है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह में ना आएं और पंजीकरण करके ही अपनी यात्रा की शुरुआत करें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर

उन्होंने चारधाम यात्रा के दौरान बगैर पंजीकरण के यात्रा करने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों का पंजीकरण बहुत ही जरूरी है। श्री महाराज ने कहा कि पंजीकरण के द्वारा ही सरकार को यात्रियों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त हो पाती है और किसी भी प्रकार की अवांछित घटना की दशा में पंजीकरण में दी गई जानकारी एवं मोबाइल नंबर के माध्यम से ही संबंधित यात्री और उनके परिवार वालों से संपर्क किया जा सकता है इसलिए यात्रियों को पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119