वन्यजीव खतरे वाले इलाके में राहत : सांसद अजय भट्ट ने किटौड़ा मार्ग सुधार के लिए सांसद निधि से ₹2.5 लाख किए मंजूर

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल–ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने जनपद नैनीताल के अंतर्गत विकासखंड ओखलकांडा की ग्राम पंचायत चमोली के तोक किटौड़ा में कच्चे मार्ग के सुधारीकरण के लिए सांसद निधि से ढाई लाख रुपये तत्काल प्रभाव से स्वीकृत किए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


यह मार्ग मुख्य सड़क गलनी से किटौड़ा की ओर जाता है। लंबे समय से इसकी खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र वन्यजीवों के संभावित खतरे वाला इलाका भी माना जाता है, जिससे लोगों की आवाजाही और सुरक्षा दोनों प्रभावित होती रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


सांसद अजय भट्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कच्चे मार्ग के सुधारीकरण कार्य के लिए ₹2.5 लाख की धनराशि आवंटित की है। साथ ही इस कार्य के लिए प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय को कार्यदाई संस्था नामित किया गया है, ताकि कार्य शीघ्रता से शुरू कराकर पूरा कराया जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि मार्ग के सुधरने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और वन्यजीवों के खतरे वाले इलाके में लोगों को काफी राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119