अतिक्रमण हटाने पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट का घेराव, पुलिस से धक्का मुक्की

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कालू साईं मंदिर के सामने स्थित चौक बाजार में रविवार को दोपहर 12 बजे सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट टीम के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। इस दौरान व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया और सिटी मजिस्ट्रेट का घेराव कर लिया। करीब 1 घंटे तक सिटी मजिस्ट्रेट और निगम की गाड़ी को आगे नहीं बढ़ने दिया गया। वहीं व्यापारियों ने निगम की टीम में शामिल कर्मचारियों को गुंडा तक की संज्ञा दे दी। कहा कि आपके गुंडे दुकान में घुसकर व्यापारियों को लूट रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत -परिवार में मचा कोहराम

इसी दौरान सिटी मजिस्ट्रेट लगातार समझाने का प्रयास करती रहीं लेकिन व्यापारी नहीं माने। वहीं व्यापारियों ने बाजार बंद का ऐलान कर दिया। इसी बीच व्यापारियों ने जबरन नगर निगम की गाड़ी से सामान उतारना शुरू कर दिया। जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी धक्का मुक्की हुई। काफी देर तक बहसबाजी चली लेकिन कोई हल नहीं निकला। दोपहर 2 बजे तक व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट और निगम की टीम को बाजार से हटने ही नहीं दिया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119