निगम प्रशासन ने हल्द्वानी के कई जगह से हटाया अतिक्रमण
रिपोर्ट – मुजाहिर खान
हल्द्वानी
मंगलवार को निगम प्रशासन ने एक बार फिर अतिक्रमण अभियान चलाया, कालू सिद्ध बाबा के मंदिर के ठीक सामने से शुरू हुआ अभियान सदर बाजार से होता हुआ मीरा मार्ग तक पहुंचा, इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने दुकानों के सामने सड़क पर मेज आदि रख कर सजाई गईं दुकानों का सामान जब्त किया और कड़ी चेतावनी देकर दोबारा दुकानें न लगाने की चेतावनी दी, वहीं अवैध तरीके से बनाई गई एक दुकान को ध्वस्त भी कराया।

इस दौरान अचानक हुई कार्रवाई को देखते हुए बाकी दुकानदारों ने सड़क पर सजाई दुकानों को तुरंत समेट लिया मगर अभी प्रशासन की टीम एक छोर पर ही पहुंची थी कि आधे घंटे बाद ही कालू सिद्ध बाबा के मंदिर के सामने से हटाईं गईं दुकानें सज गईं। इधर कई दुकानदारों ने आरोप भी लगाया कि प्रशासनिक टीम ने केवल बाजार की दाहिनी तरफ की दुकानों पर ही कार्रवाई की है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि किसी भी सूरत में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध दुकानों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अतिक्रमण हटाने वाली टीम में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और पुलिस टीम भी शामिल रही।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल