बबलिया के नरेंद्र थौली निवासी रेनू ने विवाह से पहले किया मतदान-

खबर शेयर करें 👉

शिवेंद्र गोस्वामी

अल्मोड़ा 14 फरवरी : विधानसभा सल्ट के बबलिया गांव निवासी नरेंद्र ने सोमवार को अपने विवाह से पहले पत्थरखोला बूथ में मतदान कर अपने मत का प्रयोग किया। सोमवार को उनकी बारात सल्ट के एक गांव में जानी थी। लेकिन बारात चढऩे से पहले वह मतदान करने मतदेय स्थल पहुंचे और अपने मत का प्रयोग किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बाथरूम में फिसलने से युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम


स्याल्दे विकास खंड के बबलिया गांव निवासी नरेंद्र सिंह का बारात सोमवार को सल्ट के देवीखाल गांव में जानी थी। लेकिन बारात चढऩे से पहले नरेंद्र अपने पत्थरखोला स्थित मतदान केंद्र तक पहुंचा और अपने मत का प्रयोग किया। देवलीखाल बूथ में उनकी जीवनसंगिनी थौली निवासी रेनू ने भी बारात आने से पहले अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने मत का प्रयोग किया। दोनों ने कहा कि मतदान हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। जिसका प्रयोग हर व्यक्ति को करना चाहिए

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119