डूंगरी में भाजपा प्रत्याशी जीना ने अपने परिवार के साथ किया मतदान-

खबर शेयर करें 👉

एस आर चंद्रा

भिकियासैंण। आज सल्ट विधानसभा के बूथ संख्या 117, डूंगरी में भाजपा के विधायक प्रत्याशी महेश जीना ने प्रातः 8 बजे अपने परिवार के साथ मतदान किया, मतदान के पश्चात उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से वोट की अपील कर क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को वोट करने को कहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : खाई में गिरा आरबीएम से लदा डंपर, चालक घायल

महेश जीना ने बताया कि सल्ट विधानसभा में हुए विकासकार्यों को देखते हुए क्षेत्रीय जनता में खासा उत्साह है और पूरे प्रदेश में 10 मार्च को जब मतपत्र खुलेंगे तो भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। महेश जीना के साथ उनके बड़े भाई रमेश जीना, भाभी अनिता जीना, पत्नी अंजू जीना, पुत्र मोहित जीना, करन जीना एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119