रामनगर विधानसभा में 78.22 लाख से विद्यालयों के मरम्मत कार्य, गौला नदी में बनेगी रिवर क्रॉसिंग केबल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


नैनीताल। विधानसभा क्षेत्र रामनगर के अंतर्गत 78 लाख 22 हजार रुपये की लागत से चार विद्यालयों में मरम्मत एवं निर्माण कार्य कराए जाएंगे। वहीं, जनपद की गोला नदी के दानीजाला क्षेत्र में 28 लाख 82 हजार रुपये की लागत से रिवर क्रॉसिंग केबल का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


इन विकास कार्यों के शिलान्यास अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी योजनाएं जनपद नैनीताल के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने, जनोपयोगी विकास कार्यों को गति देने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने में अहम भूमिका निभाएंगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आधारभूत जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर संकल्पबद्ध है। उत्तराखंड सरकार राज्य के समग्र विकास के लक्ष्य के साथ लगातार कार्य कर रही है, ताकि आम जनता को विकास का सीधा लाभ मिल सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उनके कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


इस अवसर पर विधायक नैनीताल सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी डॉ. अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, नवीन वर्मा, मंडी परिषद के सलाहकार सदस्य मनोज जोशी, कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119