स्वतंत्रता सेनानी जोगाराम की जयंती पर अंतर्विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित
देहरादून। स्वतंत्रता सेनानी जोगाराम की जयंती के अवसर पर ऑल इंडिया फ्रीडम फाइटर्स समिति की ओर से अंतर्विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजपुर रोड, देहरादून में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में एचके जीजीआईसी कौलागढ़, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ओएफडी रायपुर, जीजीआईसी करणपुर एवं पीएम श्री जीजीआईसी राजपुर रोड के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, आज की युवा पीढ़ी की भूमिका तथा विद्यालयों में व्यावहारिक देशभक्ति शिक्षा जैसे विषयों पर प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए।
वाद-विवाद प्रतियोगिता के विषय रहे—
“आज की युवा पीढ़ी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भूलती जा रही है—सत्य या असत्य” तथा
“विद्यालयों में स्वतंत्रता सेनानियों पर व्यावहारिक शिक्षा अनिवार्य होनी चाहिए—पक्ष/विपक्ष”।
कार्यक्रम की आयोजक डॉ. आशा लाल, नेशनल प्रेसिडेंट (महिला), ऑल इंडिया फ्रीडम फाइटर्स समिति ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान केवल इतिहास नहीं, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम उनके आदर्शों को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाएं।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
प्रथम स्थान: कुमारी श्रद्धा (पीएम श्री जीजीआईसी राजपुर रोड)
द्वितीय स्थान: अंशिका रावत (पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ओएफडी रायपुर)
तृतीय स्थान: खुशी रावत (पीएम श्री जीजीआईसी राजपुर रोड)
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों एवं अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर जीजीआईसी की प्रधानाचार्य प्रेमलता बौड़ाई, मुख्य अतिथि फैन्स संस्था के मनोज ध्यानी, विनोद कुमार सक्सेना, समाधान की डॉ. रेणु डी. सिंह, डॉ. एस.एस. खेड़ा, इंजीनियर मदन लाल टम्टा, एस.पी. सिंह चौहान, प्रेम खन्ना, शशांक गुप्ता सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने अपने विचार रखे। विभिन्न विद्यालयों से आई शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
समिति द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षिक एवं राष्ट्रप्रेरक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल