पति, सास व देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
काशीपुर। एक विवाहिता ने अपने पति, सास व देवर के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला पक्काकोट निवासी सिमिता सक्सेना पुत्री ललित सक्सेना ने कहा है कि उसका विवाह 02 दिसंबर 2022 को राघवपुरम कालोनी भूतेश्वर मंदिर सहारनपुर हाल निवासी क्रासिंग रिपब्लिक जी एच 7 कालोनी, गाजियाबाद निवासी अक्षय राणा के साथ हुआ था। विवाह में उसके परिजनों ने 10 लाख रुपये खर्च किए थे
आरोप है कि विवाह के 2-3 दिन के बाद ही पति ने उसपर शक करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मारपीट में उसकी सास संगीता राणा एवं देवर अक्षत राणा भी उसका साथ देने लगा। इसी सदमे में 29 नवंबर, 2023 को उसके पिता ललित सक्सेना का भी देहांत हो गया। 27 नवंबर 2023 को ससुराली उसे मारपीट कर मायके में छोड़ गए। तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक