हल्द्वानी में रिटायर प्रशासनिक अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सुसाइड की आशंका
हल्द्वानी। तल्ला लोहरियासाल, मुखानी निवासी रिटायर प्रशासनिक अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में मामला आत्महत्या (सुसाइड) का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए जांच जारी है।
बार एसोसिएशन हल्द्वानी के अध्यक्ष किशोर पंत ने बताया कि 62 वर्षीय चंदन सिंह रावत नैनीताल जिला न्यायालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात रहे थे। वह दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे और अविवाहित थे।
पुलिस के अनुसार बीते मंगलवार की रात चंदन सिंह रावत अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिले। परिजन उन्हें तत्काल हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।
मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला सुसाइड का लग रहा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण