लालकुआं रेलवे स्टेशन पर अज्ञात बुजुर्ग की संदिग्ध मौत -प्लेटफार्म पर गिरकर हुआ बेहोश

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। लालकुआं रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर शाम एक पैसेंजर ट्रेन से उतरे अज्ञात बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद जीआरपी पुलिस उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरादाबाद से आई पैसेंजर रेलगाड़ी से एक बुजुर्ग व्यक्ति (उम्र लगभग 60 से 65 वर्ष) प्लेटफार्म नंबर दो पर उतरे और बेंच पर बैठ गए। कुछ ही देर बाद वह अचानक गश खाकर मुंह के बल जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। आसपास मौजूद यात्रियों ने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए

सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी प्रभारी सतपाल सिंह पटवाल पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं पहुंचाया। वहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेमलता शर्मा ने सीपीआर देकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार

मृतक की पहचान न हो पाने के कारण जीआरपी पुलिस ने मेमो के माध्यम से सिविल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद लालकुआं कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित पुलिस व चिकित्सा स्टाफ मौके पर मौजूद रहा। पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग

जीआरपी चौकी प्रभारी सतपाल सिंह पटवाल ने बताया कि ट्रेन से उतरते ही उक्त व्यक्ति अचानक गिर पड़ा था। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना सिविल पुलिस को दे दी गई है और पहचान के प्रयास जारी हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119