नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी रिटायर्ड अफसर गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पड़ोस में रहने वाली नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त अफसर को पुलिस ने एक महीने बाद हल्द्वानी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ मुखानी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

मुखानी थाना क्षेत्र की महिला ने आरोप लगाया था कि 24 नवंबर 2024 को उसके पड़ोस में रहने वाले सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी गोपाल भोजक ने उनकी आठ साल की बेटी को टॉफी देने के बहाने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। नाबालिग बच्ची ने मां को आपबीती बताई। 25 नवंबर को बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले की जांच महिला एसआई दीपा जोशी को सौंपी गई। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि सोमवार को आरोपी गोपाल भोजक को चंबल पुल हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119