अभी अभी डंपर से टकराई बुलेट, हल्दूचौड़ के दो युवक गंभीर घायल
- वनभूलपुरा पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल बचाई जान
शनिवार को गोलापुर बायपास रोड के पास, आँवला गेट चौकी के समीप एक डंपर (नंबर: UK004CA 7813) जो गोला से आरबीएम लेकर आ रहा था, खराब होने के कारण हाइवे के बीचो-बीच खड़ा था।
इस दौरान, पीछे से आ रही मोटरसाइकिल (बुलेट) नंबर UK06BD-3719 में सवार दो युवक, राजवर्धन एवं करण जोशी (उम्र 19 वर्ष, निवासी हल्दुचौड़), डंपर से टकरा गए।
इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी जान को खतरा था। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी मय पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल पीसी 2 के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी। मौके पर समस्त पुलिस बल मौजूद है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है ।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



तंत्र-मंत्र और वशीकरण के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार -100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का शक
उत्तराखंड बनेगा मेडिकल एजुकेशन हब -पांच साल में शुरू हुए तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज
UK-मां और दो नाबालिग बेटियों ने खाया कीटनाशक -हालत गंभीर होने पर हल्द्वानी रेफर