उत्तरकाशी में सड़क हादसा -मैक्स वाहन गिरा, दो की मौत
उत्तरकाशी। उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक और बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। जनपद उत्तरकाशी के डामटा क्षेत्र में एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा डामटा से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे बड़कोट की ओर हुआ।
सूचना मिलते ही डामटा चौकी से पुलिस बल तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया। साथ ही बड़कोट से एसडीआरएफ की टीम और नौगांव से फायर सर्विस की टीम भी रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सीधे यमुना नदी में गिर गया। वाहन में चालक सहित दो लोग सवार थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने नदी से बाहर निकाला। दुर्घटना में दोनों की मौत की खबर है। घटना के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकालने और घटना की जांच कर रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर