85 करोड़ की लागत से बन रहे अत्याधुनिक दुग्ध प्लांट का औचक निरीक्षण -गुणवत्ता और स्वच्छता पर जोर

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं (नैनीताल)। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआं में निर्माणाधीन 85 करोड़ रुपये की लागत वाले अत्याधुनिक दुग्ध प्लांट का डेरी विकास विभाग के निदेशक अशोक कुमार जोशी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए कार्यदायी संस्था को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।


निदेशक जोशी ने प्लांट में उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री की बारीकी से जांच की तथा मशीनरी स्थापना और तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। प्लांट के संचालन से दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण और विपणन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुग्ध शाला में तैयार किए जा रहे दूध, पनीर, घी एवं अन्य उत्पादों की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उत्पादन इकाई में साफ-सफाई, गुणवत्ता नियंत्रण और पैकेजिंग व्यवस्था को संतोषजनक बताते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानकों से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं तक शुद्ध एवं सुरक्षित उत्पाद पहुंच सकें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात


इस अवसर पर दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि डेरी की उपयोगिता और उत्पादन क्षमता को ध्यान में रखते हुए आधुनिक मशीनरी की स्थापना शीघ्र की जानी चाहिए, ताकि प्लांट का संचालन समय पर शुरू हो सके और दुग्ध उत्पादकों को अधिकतम लाभ मिल सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार


निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक संजय उपाध्याय, सामान्य प्रबंधक यूसीडीएफ आर.एम. तिवारी, डॉ. पी.एस. नागपाल, सामान्य प्रबंधक दुग्ध संघ अनुराग शर्मा, प्रभारी प्रशासन एवं विपणन संजय सिंह भाकुनी, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र राणा, प्रभारी उपार्जन सुभाष बाबू, प्रभारी लैब रमेश आर्य सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119