तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से रोडवेज चालक की मौत -चालक हिरासत में

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काठगोदाम डिपो में तैनात रोडवेज चालक की रविवार देर रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। गौलापार स्थित घर के नजदीक एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल चालक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार पश्चिमी खेड़ा, गौलापार निवासी 44 वर्षीय अजय सिंह कुंजवाल पुत्र मोती सिंह कुंजवाल रोडवेज के काठगोदाम डिपो में चालक के पद पर कार्यरत थे। रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे ड्यूटी समाप्त कर वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर के समीप चोरगलिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय सिंह करीब 30 मीटर दूर जा गिरे। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

काठगोदाम कोतवाल जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कैंटर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

रोडवेज चालक की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं विभागीय कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों में भी शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119