पत्नी से विवाद के बाद रोडवेज के परिचालक ने सल्फास खाकर दी जान
टनकपुर। पत्नी से विवाद के बाद रोडवेज के एक परिचालक ने सल्फास खा लिया। करीब चार दिनों तक चले उपचार के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। उसने रविवार को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। विवाद का मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर घर भेज दिया था। लेकिन घर पहुंचते ही परिचालक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
टनकपुर के ग्राम जानखेड़ा निवासी संदीप खर्कवाल (28) को सात अगस्त को किसी बात पर पत्नी से कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ा तो मामला कोतवाली पुलिस तक भी पहुंचा। तब पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया। घर लौटने के बाद सात अगस्त की शाम को संदीप ने अपने कमरे में सल्फास खा लिया। हालत बिगडऩे पर परिजन उन्हें उप जिला अस्पताल ले गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रिफर किया गया। लेकिन 11 अगस्त की सुबह संदीप खर्कवाल ने दम तोड़ दिया। मृतक के दो बच्चे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम