अनाधिकृत ढाबों पर नहीं रुकेगी अब रोडवेज की बसें
देहरादून। रोडवेज बस के ड्राइवर और कंडक्टर अब भोजन और जलपान के लिए बसें अनाधिकृत ढाबा या रेस्टोरेंट पर नहीं रोक सकेंगे, हर हाल में बस रोडवेज की ओर से अनुबंधित ढाबा या रेस्टोरेंट पर ही रोकनी होगी। ढाबा संचालक बस कंडक्टर को पीओएस मशीन से रसीद निकालकर देगा, जिसे कंडक्टर अपने डिपो में मार्ग पत्र के साथ जमा करवाएंगे।
रोडवेज ने देहरादून-दिल्ली, दिल्ली-नैनीताल- टनकपुर, नैनीताल-टनकपुर-दिल्ली, हरिद्वार-अंबाला-चंडीगढ़ समेत कई रूटों पर यात्रियों के भोजन और जलपान के लिए ढाबे अनुबंधित कर रखे हैं, ताकि यात्रियों को उचित दाम पर अच्छा भोजन मिल सके। लेकिन रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टर अनाधिकृत ढाबों पर बसें रोकते हैं। जहां यात्रियों से मनमाना दाम वसूलने के साथ अभद्र व्यवहार भी किया जाता है। ऐसी शिकायतें कई बार मिल चुकी हैं। इससे न केवल रोडवेज की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।
अब रोडवेज ने अनाधिकृत ढाबों पर बस रोकने वाले ड्राइवर-कंडक्टरों की मॉनिटिरिंग तेज कर दी है। गुरुवार को महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने सभी मंडलीय प्रबंधक और डिपो के सहायक महाप्रबंधकों को आदेश कर दिए हैं। आदेश में कहा कि अब सभी ढाबा और रेस्टोरेंट में पीओएस मशीन से रसीद निकाली जाएगी, जिसे ढाबा स्वामी कंडक्टर को देगा, कंडक्टर इस रसीद को मार्ग पत्र के साथ डिपो में जमा करवाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न