पुलिस से अभद्रता करने पर आरटीआई कार्यकर्ता पोखरिया को भेजा जेल

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। आरटीआई कार्यकर्ता भुवन चंद्र पोखरिया को पुलिस से अभद्रता करना भारी पड़ गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद पोखरिया को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरटीआई कार्यकर्ता भुवन पोखरिया ने अपनी और अपने परिवार पर हुए हमले के बाद सुरक्षा की मांग की थी लेकिन उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। बीते बुधवार को भुवन पोखरिया पुलिस बहुउद्देशीय भवन पहुंचे और उन्होंने वहां पर आपा खो दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना

बता दें कि चोरगलिया निवासी भुवन चंद्र पोखरिया अपनी पत्नी और बेटी के साथ 3 दिन पहले अपनी कार से हल्द्वानी स्थित अपनी बहन के घर जा रहे थे। इसी दौरान दानीबंगर मोड़ के पास काले रंग की स्कॉर्पियो सवार चार लोगों ने तलवारों से उनकी कार पर हमला किया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस द्वारा कार्रवाई में देरी और सुरक्षा की मांग को लेकर भुवन पोखरिया बुधवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन पहुंचे। यहां एसएसपी से मुलाकात न होने पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। एलआईयू के एसआई मनोज ने उन्हें शांत करने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने और एसआई सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को अपशब्द कहने लगे जिससे भवन का कामकाज प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बाद में भुवन पोखरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को भुवन पोखरिया को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119