दिल्ली से दबोचा रुद्रपुर लूटकांड का इनामी आरोपी -साइकिल से टक्कर मारकर की थी 35 हजार की लूट

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। रुद्रपुर में वर्ष 2024 की एक सनसनीखेज लूट की घटना में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस पहले ही इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।


एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि राजकुमार पुत्र श्यामलाल निवासी आवास विकास, रुद्रपुर ने कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया गया कि 30 जनवरी 2024 की दोपहर वह सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर नैनीताल–दिल्ली मार्ग पर स्थित सुलभ शौचालय के सामने पहुंचे थे। इसी दौरान एक साइकिल सवार ने जानबूझकर उन्हें टक्कर मार दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


टक्कर लगते ही साइकिल सवार के साथी ने राजकुमार की जेब से करीब 35 हजार रुपये नकद और दुकान से जुड़े महत्वपूर्ण बिल व कागजात लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए चार युवकों को चिह्नित किया। जांच के दौरान तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि एक आरोपी आफताब पुत्र अफजल निवासी लाइन नंबर तीन, वनभूलपुरा हल्द्वानी फरार चल रहा था।


एसपी क्राइम ने बताया कि रविवार को तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से फरार आरोपी आफताब को दिल्ली के कबीर नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी काफी समय से दिल्ली में रहकर अपनी पहचान छिपाए हुए था। उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय लुटेरों में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119