रुद्रपुर में तमंचा बेचने की फिराक में युवक गिरफ्तार -315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में अवैध तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जिसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि विगत रात उपनिरीक्षक प्रियांशु जोशी पुलिस टीम के साथ चौकी रम्पुरा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एसओजी रुद्रपुर की टीम भी मौके पर पहुंच गई। तभी एक मुखबिर खास से सूचना मिली कि प्रीत विहार नंबर-2 फील्ड में एक युवक तमंचा बेचने की फिराक में खड़ा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक भागने लगा, जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम वंश पुत्र राहुल सिंह, निवासी रम्पुरा वार्ड नंबर-21, थाना रुद्रपुर बताया।


तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। साथ ही बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119