वीबी-जी राम-जी मिशन से ग्रामीण भारत को मिल रही नई दिशा : सांसद भट्ट

खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं नैनीताल के सांसद अजय भट्ट ने कहा कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम – वीबी-जी राम -जी ग्रामीण भारत के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान की दिशा में एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी पहल है। उन्होंने यह बात हल्द्वानी के मुखानी मंडल अंतर्गत हिम्मतपुर बैजनाथ तथा गोलापार मंडल के कुंवरपुर में आयोजित किसान–श्रमिक चौपाल कार्यक्रम के दौरान कही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


जनजागरण अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट ने ग्रामीण भाई-बहनों, श्रमिकों एवं युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी रोजगार, स्वावलंबी आजीविका एवं आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त आधार तैयार कर रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


उन्होंने कहा कि वीबी-जी रैम-जी मिशन का प्रमुख उद्देश्य किसानों, श्रमिकों और युवाओं को स्थानीय स्तर पर अवसर प्रदान कर पलायन को रोकना तथा गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। सांसद ने युवाओं से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर स्वयं को सशक्त बनाने और क्षेत्र के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


अजय भट्ट ने कहा कि यह मिशन वास्तव में “विकसित भारत” के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने का प्रभावी माध्यम सिद्ध हो रहा है, जो ग्रामीण समाज को नई दिशा और आत्मविश्वास प्रदान करेगा। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119