लालकुआं पुलिस ने 412 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब के साथ बेरीपड़ाव के युवक को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशों के क्रम में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तस्करों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।


इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25 जनवरी 2026 को हल्दूचौड़ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने बेरीपड़ाव, हल्दूचौड़ से गौरव आर्या उर्फ गौरी (20 वर्ष) पुत्र राजू आर्या, निवासी बेरीपड़ाव, लालकुआं को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 08 पेटियों एवं 28 खुले टेट्रा पैक सहित कुल 412 टेट्रा पैक किन्नू/अंगूर मार्का देशी मसालेदार शराब बरामद की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


इस संबंध में कोतवाली लालकुआं में आरोपी के विरुद्ध एफआईआर संख्या 20/26, आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम
उ0नि0 शंकर नयाल
कानि0 84 उमेश गिरी
कानि0 570 गुरमेज सिंह

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119