दुःखद : जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा -सेना का वाहन खाई में गिरा -10 जवान शहीद, कई घायल

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 10 जवान शहीद हो गए, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भद्रवाह–चंबा मार्ग पर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र खानी टॉप के पास हुआ, जब सेना का एक बुलेटप्रूफ वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


अधिकारियों के अनुसार, यह वाहन कुल 17 जवानों को लेकर ऊंचाई वाले पोस्ट की ओर जा रहा था। पहाड़ी रास्तों पर तीखे मोड़ और खराब मौसम के कारण चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


हादसे के तुरंत बाद सेना, स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वाहन सड़क से फिसलने के बाद कई फीट नीचे जाकर रुका, जिससे बचाव दल को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।


घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल जवानों को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर उधमपुर सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


यह क्षेत्र अपनी कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और जोखिम भरे पहाड़ी रास्तों के लिए जाना जाता है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119