दुःखद…चंपावत के पूर्व विधायक और वर्तमान में राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन

खबर शेयर करें 👉

देहरादून न्यूज़। उत्तराखंड के चंपावत जिले के पूर्व विधायक और वर्तमान में राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का बीमारी के बाद आज निधन हो गया। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। कैलाश गहतोड़ी ने आज मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में अंतिम सांस ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ज्योलीकोट में जल जनित रोगों की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट सख्त -अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश


गौरतलब है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को पार्टी ने राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया था। गहतोड़ी को कैबिनेट स्तर का दर्जा दिया गया था। विगत शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अध्यक्ष, उत्तराखंड वन विकास निगम कैलाश चंद्र गहतोड़ी से उनके यमुना कालोनी स्थित आवास पहुंच कर मुलाक़ात की तथा कुशल क्षेम पूछी थी। आज उनके निधन से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : हल्द्वानी लटूरिया बाबा आश्रम में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम -देर रात तक उमड़ता रहा श्रद्धालुओं का सैलाब
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119