दुःखद -पति की मौत से सदमे में आयी नवविवाहिता ने इमारत से कूदकर दी जान
पति के दिल का दौरा पडऩे से हुई मौत से सदमे में आयी एक नवविवाहिता ने बहुमंजिला इमारत से कथित रूप से कूदकर खुदकुशी कर ली। गाजियाबाद इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि अभिषेक (25) नामक युवक सोमवार को अपनी पत्नी अंजलि (23) के साथ दिल्ली स्थित चिडिय़ाघर गया था, तभी उसके सीने में अचानक तेज दर्द उठा। सिंह के मुताबिक अभिषेक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी।
उनके अनुसार उसका शव रात करीब नौ बजे कौशाम्बी थाना क्षेत्र स्थित वैशाली सेक्टर-3 के अहलकॉन अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर स्थित उसके घर लाया गया था। उन्होंने अंजलि की रिश्तेदार बबीता के हवाले से बताया कि अपने पति की मौत से सदमे में आयी अंजलि उसके शव के पास बैठी थी, तभी वह अचानक उठी और अपने घर की बाल्कनी से नीचे कूद गयी।
सिंह के मुताबिक अंजलि को गम्भीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह उसने भी दम तोड़ दिया। अभिषेक और अंजलि की शादी पिछले साल 30 नवम्बर को ही हुई थी। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये ले जाया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…नगर निगम कर्मचारी बनकर घुसे घर में –बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट, दून पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे दोनों शातिर
उत्तराखंड…महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों पर महिला आयोग सख्त –गिरफ्तारी के बाद एसएसपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
उत्तराखंड…दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त –निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा
लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा