दुःखद…पुलिस जवान की हृदय गति रुकने से मौत
बागेश्वर। बागेश्वर कोतवाली में अपर उप निरीक्षक के पद पर दूरसंचार शाखा में नियुक्त पुलिस के जवान का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हुआ। पुलिस जवान के निधन की सूचना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर छाई।
अपर उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह मेहरा निवासी- उडियारी जिला- पिथौरागढ़ जो वर्ष 2000 बैच के कर्मचारी थे। वर्तमान में बागेश्वर पुलिस में दूरसंचार विभाग में तैनात थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र सिंह मेहरा रोजाना की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे। वहां से आने बाद उनके सीने में अचानक दर्द उठाने लगा। तभी उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल में पहुंचते ही उन्हें दम तोड़ दिया।
उनके मौत की खबर सुनने के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर छाई। जाके बाद शव का पीएम करने के बाद राजेन्द्र सिंह मेहरा के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन बागेश्वर में पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके क्षेत्राधिकारी अंकित कण्डारी व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सलामी गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई।
एसपी ने कहा कि स्व. मेहरा अपने सौम्य शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाते थे। वे अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील तथा पूर्ण रूप से समर्पित थे। इसी क्रम में सभी पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें अंतिम विदाई देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई। दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देते हुए शोक-संतृप्त परिवार को इस असहनीय दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान की गई। स्व राजेंद्र सिंह मेहरा तहसील रोड़ में किराए के मकान में रहते थे। उनके दो बचे है। एक कक्षा 7 में तथा एक कक्षा 9 में पढ़ते है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-सरकारी नौकरी के बाद अब युवाओं को उद्यमी बनाने पर धामी सरकार का फोकस