दुःखद…स्कूल बस से उतरे बच्चे को दूसरी बस ने कुचला, सात साल के छात्र की मौत
रामनगर। नेशनल हाईवे 309 पर स्थित ग्राम सुंदरखाल क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में पर्वतीय क्षेत्र को जा रही एक यात्री बस के चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाते हुए प्रदर्शन करने के साथ ही बस मालिक व चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सुंदरखाल निवासी गणेश सिंह का सात वर्षीय पुत्र पीयूष ग्राम ढिकुली स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा दो का छात्र है, जोकि स्कूल से बस में सवार होकर घर की ओर आ रहा था, इसी बीच जैसे ही उक्त बच्चा अपनी बस से उतरकर घर को जाने की तैयारी में था, तभी पीछे से आ रही एक अन्य बस के चालक ने उसे अपनी चपेट में लेकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना पर मौजूद परिजन व अन्य लोग घायल किशोर को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : शराब के साथ सल्फास निगलने से 78 वर्षीय बुजुर्ग की हालत गंभीर -हायर सेंटर रिफर
बंदरों के आतंक से बुजुर्ग महिला बेहाल -चार बार किया हमला, मुआवजे और कार्रवाई की मांग
राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटाबाग महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं की धूम
वेब पोर्टलों की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -पत्रकारों ने सीएम धामी को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन